Fuel Price: पेट्रोल 8 दिन में 1.05 रुपए और डीजल 74 पैसे सस्ता हुआ   

Fuel Price: Petrol became cheaper by Rs 1.05 and diesel 74 paise in 8 days
Fuel Price: पेट्रोल 8 दिन में 1.05 रुपए और डीजल 74 पैसे सस्ता हुआ   
Fuel Price: पेट्रोल 8 दिन में 1.05 रुपए और डीजल 74 पैसे सस्ता हुआ   

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट आई है। गुरुवार (10 अक्टूबर) सुबह भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की है। वहीं डीजल 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। बता दें कि 6 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जारी गिरावट बुधवार को थम गई थी।

मालूम हो कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते पेट्रोल और डीजल के भाव में गिरावट देखी जा रही है। देखा जाए तो पिछले 8 दिन में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.05 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है वहीं डीजल की कीमत में 74 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। क्या हैं आज देश के महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत, आइए जानते हैं... 

पेट्रोल के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.54 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर बनी हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 79.15 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 76.18 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 76.38 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

डीजल के दाम
बात करें डीजल की तो यह दिल्ली में डीजल के दाम 66.75 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में 69.97 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में डीजल 69.11 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि चैन्नई में डीजल की कीमत 70.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है।  

कच्चे तेल की कीमत
विदेशी बाजार में गुरुवार को कच्चे तेल में लाल निशान में कारोबार होते हुए देखा गया। डब्ल्यूटीआई (WTI) और ब्रेंट क्रूड क्रमश: 52.50 डॉलर प्रति बैरल के करीब और 58 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कच्चा तेल अक्टूबर वायदा 6 रुपए की हल्की बढ़त के साथ 3,751 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।
 

Created On :   10 Oct 2019 3:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story