कच्चा तेल 4 डॉलर तक टूटा, जानें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 01 July 2022
कच्चा तेल 4 डॉलर तक टूटा, जानें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत
वाहन ईंधन कीमत कच्चा तेल 4 डॉलर तक टूटा, जानें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेकिन अब इस राहत के बढ़ने के आसार हैं। दरअसल, तेल उत्‍पादक देशों के संगठन ओपेक ने सप्‍लाई बढ़ाने का संकेत दिया है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल का रेट दो दिन में 4 डॉलर कम हो गया है। इस बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (01 जुलाई 2022, शुक्रवार) सुबह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। 

आज यानी कि जुलाई माह के पहले दिन वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया गया है। आपको बता दें कि, पेट्रोल-डीजल के रेट में स्थिरता का यह दौर करीब दाम माह से भी अधिक समय से जारी है। आखिरी बार केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के ल‍िए बीते माह 21 मई को एक्‍साइज ड्यूटी जरूर कम की थी। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए कम हो गए थे। आइए जानते हैं आज के दाम...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।             

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   1 July 2022 3:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story