आज कितनी चुकाना होगी एक लीटर पेट्रोल की कीमत, यहां जानें लेटेस्ट दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 02 september 2022
आज कितनी चुकाना होगी एक लीटर पेट्रोल की कीमत, यहां जानें लेटेस्ट दाम
वाहन ईंधन कीमत आज कितनी चुकाना होगी एक लीटर पेट्रोल की कीमत, यहां जानें लेटेस्ट दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में देशभर में लंबे समय से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। भारतीय तेल विपणन कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) हर सुबह ताजा रेट जारी करने पर दावा करती हैं कि ये कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के आधार पर जारी की जाती हैं। लेकिन बीते दिनों पर गौर करें तो कच्चा तेल कई बार तेजी से गिरा, लेकिन कंपनियों ने कोई बदलाव रोजाना के रेट जारी करते समय नहीं किया। 

हालांकि, इन कंपनियों ने कच्चे तेल में बढ़त होने पर वाहन ईंधन के दाम जबरदस्त तरीके से बढ़ाए थे। जिसके बाद 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। बात करें आज (02 सितंबर 2022, शुक्रवार) की तो  वाहन ईंधन के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया है। 

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।      

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   2 Sep 2022 3:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story