पेट्रोल-डीजल की कीमत हुईं अपडेट, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 03 january 2023
पेट्रोल-डीजल की कीमत हुईं अपडेट, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत
वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल-डीजल की कीमत हुईं अपडेट, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत
हाईलाइट
  • डीजल के रेट भी ज्यों के त्यों बने हुए हैं
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (03 जनवरी 2022, मंगलवार) सुबह पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियां जिस कच्चे तेल में तेजी का हवाला देकर वाहन ईंधन के दाम बढ़ाती हैं, उसमें बीते वर्ष ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। लेकिन इसका कोई भी लाभ आमजनता को नहीं दिया। 

आपको बता दें कि, आखिरी बार 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। आइए जानते हैं वाहन ईंधन के ताजा रेट...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   3 Jan 2023 5:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story