30 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल! जानें कच्चे तेल का आज कितना हुआ असर?

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 03 March 2022
30 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल! जानें कच्चे तेल का आज कितना हुआ असर?
वाहन ईंधन दाम 30 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल! जानें कच्चे तेल का आज कितना हुआ असर?
हाईलाइट
  • डीजल के रेट आज भी स्थिर बने हुए हैं
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण आपूर्ति संकट की आशंका से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल आठ साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि देश में चुनावी मौसम की राहत बरकरार है। लेकिन चुनाव के बाद देशवासियों की जेब पर भार बढ़ सकता है। जानकारों ने चुनाव समाप्त होते ही बड़ी तेजी की पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) के दाम बढ़ने की आशंका जताई है। आंकड़ों को देखें तो आने वाले दिनों में 30 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है। 

हालांकि खुद को कच्चे तेल पर निर्भर रहने वाली भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने करीब साढ़े 3 माह से भी अधिक समय से पेट्रोल (Petrol ) और डीजल (Diesel)की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में राहुल गांधी की ओर से कहा गया है कि यदि चुनाव बाद रेट बढ़ते हैं तो पार्टी सड़कों पर उतरेगी। फिलहाल बात करें आज (03 मार्च, गुरुवार) की तो कोई बदलाव वाहन ईंधन के रेट में नहीं हुआ है।

कच्चे तेल की कीमतें 95 से 100 डॉलर प्रति बैरल रेंज में रहने की उम्मीद

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर 94.14 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपए/लीटर है। 

चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 95.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.68 रुपयए प्रति लीटर है। तो वहीं बिहार के पटना में पेट्रोल 105.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.09 रुपए प्रति लीटर है।

मप्र की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.87 रुपए प्रति लीटर है। वहीं इंदौर में पेट्रोल 107.17 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.83 रुपए प्रति लीटर है। 

साझा ई-नीलामी विंडो के माध्यम से गैर लिंकेज कोयला उपलब्ध कराने पर मुहर

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   3 March 2022 5:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story