क्या कम होने वाली हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें? जानें कच्चे तेल में गिरावट का क्या हुआ असर

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 03 November 2022
क्या कम होने वाली हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें? जानें कच्चे तेल में गिरावट का क्या हुआ असर
वाहन ईंधन कीमत क्या कम होने वाली हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें? जानें कच्चे तेल में गिरावट का क्या हुआ असर
हाईलाइट
  • डीजल भी पुराने दामों पर ही उपलब्ध होगा
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बीते दिनों 7 माह के निचले स्तर पर जाने के बाद क्रूड ऑयल में तेजी देखी गई। वहीं वर्तमान में फिर से कच्चे तेल में गिरावट दर्ज की गई है, ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों पर इसका असर दिखाई दे सकता है और उन्हें राहत मिल सकती है। लेकिन बीते 4 माह के आंकड़ों पर गौर करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने जनता को राहत के नाम पर सिर्फ भाव में स्थिरता ही बांटी है।

बात करें आज (03 नवंबर 2022, गुरुवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि, आखिरी बार 22 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती कर आमजनता को राहत दी गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के ताजा रेट...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   3 Nov 2022 3:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story