यहां बिक रहा है सबसे महंगा पेट्रोल, जानें आज आपके शहर में क्या हैं दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 06 December 2021
यहां बिक रहा है सबसे महंगा पेट्रोल, जानें आज आपके शहर में क्या हैं दाम
फ्यूल प्राइज यहां बिक रहा है सबसे महंगा पेट्रोल, जानें आज आपके शहर में क्या हैं दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट आज भी स्थिर बने हुए हैं
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL और BPCL) ने आज (06 दिसंबर, सोमवार) की पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, देशभर में वाहन ईंधन (Fuel Price) के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम महीने भर से स्थिर हैं। इसका कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट होना सामने आ रहा है। 

हालांकि इस गिरावट के दौरान पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के दाम सरकारी कंपनियों ने कम नहीं किए। जबकि कच्चा तेल मंहगा होने पर यही सरकारी तेल कंपनियां वाहन ईंधन के भाव बेतहाशा बढ़ाती हैं। अक्टूबर माह तक वाहन ईंधन की कीमतों ने आमजन की कमर तोड़ रखी थी। जिसके बाद दिवाली से ठीक पहले केंद्र और कई राज्य सराकारों को चुनाव को देखते हुए आमजन को वैट कम कर राहत दी थी।

वित्त वर्ष 2022 में कपड़ा क्षेत्र की सालाना बिक्री में सुधार की मजबूत मांग

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।       

पेटीएम ने दूसरी तिमाही के परिणाम साझा किए: ओपीएस से राजस्व 64 प्रतिशत बढ़ा

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   6 Dec 2021 3:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story