इस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें आज आपके शहर में क्या हैं दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 07 July 2022
इस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें आज आपके शहर में क्या हैं दाम
वाहन ईंधन कीमत इस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें आज आपके शहर में क्या हैं दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (07 जुलाई 2022, गुरुवार) सुबह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, वाहन ईंधन के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।  कीमतों में स्थिरता का यह दौर करीब 3 माह से है। हालांकि, देशभर में पेट्रोल अब भी 100 रुपए के पार मिल रहा है। लेकिन एक शहर ऐसा भी है जहां सबसे सस्ता पेट्रोल- डीजल मिल रहा है। यह शहर है पोर्ट ब्लेयर, जहां पेट्रोल 84.10 रुपए व डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।  

आपको बता दें कि, इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसका असर घरेलू बाजार में भी नजर आ सकता है और वाहन ईंधन सस्ता हो सकता है। आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के ल‍िए एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। वहीं डीजल के दाम में भी 6 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आई थी। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।             

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   7 July 2022 3:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story