पेट्रोल- डीजल के दाम में आज नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें कितनी है कीमत

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 11 January 2022
पेट्रोल- डीजल के दाम में आज नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें कितनी है कीमत
वाहन ईंधन दाम पेट्रोल- डीजल के दाम में आज नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें कितनी है कीमत
हाईलाइट
  • डीजल के रेट भी जस के तस हैं
  • पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL और BPCL) ने आज (11 जनवरी 2022, मंगलवार) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि यह आपको पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि वाहन ईंधन के रेट में यह स्थिरता करीब 2 माह से अधिक समय से बनी हुई है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।

बीच में कई बार कच्चे तेल में भारी गिरावट के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने दाम नहीं घटाए हैं। बता दें कि यह वही कंपनियां (IOC, HPCL और BPCL) हैं, जिन्होंने कच्चे तेल में मामूली उछाल आने पर पेट्रोल-डीजल के रेट में बेतहाशा बढ़ोतरी की थी। इससे पेट्रोल जहां करीब 120 रुपए लीटर तक पहुंच गया था। हालांकि चुनाव को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने दिवाली से पहले वैट में कटौती कर राहत दी।

भारत पहले से ही कोविड की चपेट में, यूएस ट्रांजिट को विकास में तेजी लानी चाहिए

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

भारत में मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होने से को मिला 2022 का पहला यूनिकॉर्न 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   11 Jan 2022 4:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story