कच्चे तेल में फिर आई गिरावट, क्या सस्ता होगा पेट्रोल- डीजल या दाम में स्थिरता से चलाना होगा काम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 14 July 2022
कच्चे तेल में फिर आई गिरावट, क्या सस्ता होगा पेट्रोल- डीजल या दाम में स्थिरता से चलाना होगा काम
वाहन ईंधन कीमत कच्चे तेल में फिर आई गिरावट, क्या सस्ता होगा पेट्रोल- डीजल या दाम में स्थिरता से चलाना होगा काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कच्चे तेल में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वर्तमान में यह 100 डॉलर प्रति डॉलर के नीचे चल रहा है। बुधवार को हल्की तेजी के बाद आज तड़के ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.2% पर गिरकर 99.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं डब्लूटीआई क्रूड 0.4% गिरकर 95.93 डॉलर प्रति बैरल पर है। इसी बीच भाारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। 

जिसके अनुसार, आज (14 जुलाई 2022, गुरुवार) भी वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दाम में स्थिरता का यह दौर करीब 3 माह से है। अब देखना यह है कि वर्तमान में कच्चे तेल में गिरावट के बाद वाहन ईंधन के दाम में तेल कंपनियां कटौती करेंगी या रेट में स्थिरता को ही राहत बताएंगी। आइए जानते हैं देश के महानगरों में वाहन ईंधन की कीमतें...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।             

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   14 July 2022 3:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story