मुंबई में 5 रुपए तक सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 15 July 2022
मुंबई में 5 रुपए तक सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
वाहन ईंधन कीमत मुंबई में 5 रुपए तक सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव का असर घरेलू बाजार में देखने को मिलता है। वर्तमान में क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति डॉलर के नीचे चल रहा है। इसी बीच भाारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके तहत आज (15 जुलाई 2022, शुक्रवार) भी वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने बीते दिन पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर जनता को राहत दी है। यहां नए दाम आज से लागू हो गए हैं। 

आपको बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियों ने बीते करीब 3 माह से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनियों ने सिर्फ कच्चे तेल में बढ़त देखते हुए वाहन ईंधन के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी की थी। इसके बाद 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के ल‍िए एक्‍साइज ड्यूटी कर पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता किया गया था। आइए जानते हैं देश के महानगरों में वाहन ईंधन की कीमतें..

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।      

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   15 July 2022 3:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story