पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई कमी या बढ़े दाम, यहां जानें लेटेस्ट रेट

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 16 November 2022
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई कमी या बढ़े दाम, यहां जानें लेटेस्ट रेट
वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई कमी या बढ़े दाम, यहां जानें लेटेस्ट रेट
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, लेकिन भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया है। आपको बता दें कि, इंटरनेशनल मार्केट में जब कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई थी तो तब भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल सस्ता नहीं किया था। अब एक बार फिर से कच्चे तेल में उछाल देखने को मिल रहा है। 

बात करें पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के ताजा रेट की जो, आज (16 नवंबर 2022, बुधवार) रेट स्थिर बने हुए हैं। यानी कि पुराने दाम पर भी पेट्रोल और डीजल उपलब्ध होंगे। आखिरी बार 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के ताजा रेट...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   16 Nov 2022 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story