आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें लेटेस्ट रेट

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 19 february 2022
आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें लेटेस्ट रेट
वाहन ईंधन दाम आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें लेटेस्ट रेट
हाईलाइट
  • पेट्रोल की कीमत आज भी 100 के पार
  • डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। हालांकि खुद को कच्चे तेल पर निर्भर बताने वाली भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। जो कंपनियां पहले कच्चे तेल में मामूली तेजी पर भी वाहन ईंधन के रेट में रोजाना की जबरदस्त बढ़ोतरी करती थीं। वे फिलहाल चुनावी माहौल में सरकार पर निर्भर नजर आ रही हैं। 

आमजनों की मानें तो चुनाव खत्म होते ही सरकारी तेल कंपनियां फिर से कच्चे तेल पर निर्भर हो जाएंगी और जमकर दाम बढ़ाएंगी। बात करें आज (19 फरवरी, शनिवार) की तो कोई भी फेरबदल पेट्रोल-डीजल के भाव में नहीं किया गया है। यह हालात बीते 3 माह से अधिक समय से बने हुए हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

 एक अरबपति, जिसने मस्क से कहा था- टेस्ला विफल हो जाएगी

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर    94.14 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपए/लीटर है। 

चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 95.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.68 रुपयए प्रति लीटर है। तो वहीं बिहार के पटना में पेट्रोल 105.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.09 रुपए प्रति लीटर है।

मप्र की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.87 रुपए प्रति लीटर है। वहीं इंदौर में पेट्रोल 107.17 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.83 रुपए प्रति लीटर है। 

डीएमआरसी के विभिन्न बैंक खातों में हैं 5,694 करोड़ रुपये

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   19 Feb 2022 3:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story