पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें हुई जारी, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 21 january 2023
पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें हुई जारी, जानें आज के लेटेस्ट रेट
वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें हुई जारी, जानें आज के लेटेस्ट रेट
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने लंबे समय से वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यह हालात, करीब 5 माह से बने हुए हैं। जब वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, जिस कच्चे तेल के भाव का असर बताकर तेल के दाम बदले जाते हैं उसकी कीमत में बीते महिनों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज हुई है। 

फिलहाल, बात करें आज (21 जनवरी 2023, शनिवार) की तो तेल पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आपको बता दें कि, आखिरी बार 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। आइए जानते हैं वाहन ईंधन के ताजा रेट...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   21 Jan 2023 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story