पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 21 July 2022
पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। इसी बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के नए रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (21 जुलाई 2022, गुरुवार) भी वाहन ईंधन के रेट ज्यों के त्यों बने हुए हैं। यह स्थिति करीब 3 माह से भी अधिक समय से बनी हुई है।

हालांकि, 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने आमजनता को महंगाई से राहत देने के ल‍िए एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता किया गया था। लेकिन इसके बाद से पेट्रोल हो या डीजल दोनों के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। आइए जानते हैं लेटेस्ट दाम...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।      

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   21 July 2022 3:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story