पेट्रोल हुआ महंगा या सस्ता, जानें क्या हैं आज के लेटेस्ट रेट

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 22 January 2022
पेट्रोल हुआ महंगा या सस्ता, जानें क्या हैं आज के लेटेस्ट रेट
वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल हुआ महंगा या सस्ता, जानें क्या हैं आज के लेटेस्ट रेट
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि इसका कोई असर देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम पर नहीं है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने यहां आज (22 जनवरी, शनिवार) भी भाव में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया है। बता दें कि, 4 नवंबर 2021 से यह स्थिति बनी हुई है। लोगों का मानना है कि चुनाव के चलते सरकार और सरकारी तेल कंपनियां यह राहत दे रही हैं। जो कि बीते चुनाव के दौरान भी दी गई थी। 

चूंकि बीते चुनाव के बाद वाहन ईंधन के दाम जबरदस्त तरीके से बढ़ाए गए थे, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव के बाद एक बार फिर से पेट्रोल डीजल के रेट आम आदमी का जीना मुहाल कर सकते हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

पोंगल त्योहार के दौरान तमिलनाडु में 520 करोड़ रुपये की हुई शराब की बिक्री

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

पेटीएम के शेयर ने भारी नुकसान के बाद की वापसी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   22 Jan 2022 3:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story