पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें हुईं जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 24 january 2023
पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें हुईं जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें हुईं जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच बीते दिनों पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने सरकारी तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन के दाम घटाने की अपील की। लेकिन अब तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला है। जानकारों का मानना है कि, आगे भी इसका असर देखने को मिले यह संभावना कम ही है। क्योंकि, पहले भी पेट्रोल- डीजल को जीएसटी में शामिल कर कीमतें कम करने के नाकाफी प्रयास किए जा चुके हैं। जहां आटा, रोटी और पराठे पर जीएसटी का आदेश बिना किसी परेशानी के लागू हो गया। वहीं वाहन ईंधन पर जीएसटी लगाने को लेकर राज्य सरकारों का समर्थन नहीं होना बताया गया।

फिलहाल, बात करें पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की आज (24 जनवरी 2023, मंगलवार) जारी हुए रेट की तो इनमें भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि, आखिरी बार 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   24 Jan 2023 4:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story