पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें हो गईं जारी, जानें आपके शहर के लेटेस्ट दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 25 june 2022
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें हो गईं जारी, जानें आपके शहर के लेटेस्ट दाम
वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें हो गईं जारी, जानें आपके शहर के लेटेस्ट दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमत जस की तस बनी हुई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (25 जून 2022, शनिवार) सुबह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें जारी कर दी हैं।
जिसके अनुसार, वाहन ईंधन के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। यानी कि देशभर में पेट्रोल और डीजल पुरानी रेट पर ही उपलब्ध होगा। 

बता दें कि, वाहन ईंधन के रेट में स्थिरता का यह दौर करीब 2 माह से अधिक समय से बना हुआ है। आखिरी बार केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के ल‍िए बीते माह 21 मई को एक्‍साइज ड्यूटी जरूर कम की थी। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए कम हो गए थे। आइए जानते हैं देश के महानगरों में आज के दाम...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।             

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   25 Jun 2022 3:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story