पेट्रोल- डीजल की कीमतें हुईं अपडेट, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 27 august 2022
पेट्रोल- डीजल की कीमतें हुईं अपडेट, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत
वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल- डीजल की कीमतें हुईं अपडेट, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (27 अगस्त 2022, शनिवार) सुबह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की लेटेस्ट कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, देशभर में वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि, करीब 3 माह से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आमजनता को महंगाई से राहत देने के ल‍िए 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी।

सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प‍िछले द‍िनों 90 डॉलर प्रत‍ि बैरल के नीचे पहुंचने वाले क्रूड ऑयल में एक बार फ‍िर तेजी दर्ज की गई। बुधवार सुबह डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड का रेट 93.52 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड चढ़कर 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर देखा गया। 

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।      

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   27 Aug 2022 4:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story