आज ही करा लें टंकी फुल, जानें क्या हैं पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट रेट

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 30 December 2021
आज ही करा लें टंकी फुल, जानें क्या हैं पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट रेट
वाहन ईंधन दाम आज ही करा लें टंकी फुल, जानें क्या हैं पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट रेट
हाईलाइट
  • डीजल के रेट आज भी स्थिर बने हुए हैं
  • पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतों में आज (30 दिसंबर, गुरुवार) भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह हालत करीब 50 दिन से अधिक समय से बने हुए हैं।आमजनों का मानना है कि यह राहत अधिक दिनों की नहीं बची है। क्योंकि राहत चुनाव को देखते हुए दी गई है और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल के रेट एक बार फिर से तेजी से बढ़ेंगे। हालांकि सरकार के ​अनुसार तेल कंपनियां कच्चे तेल पर निर्भर होती हैं, इसका मतलब यह कि कंपनियों को चुनाव से कोई मतलब नहीं होता। 

लेकिन जब भी चुनाव आते हैं ये कंपनियां अपने कच्चे तेल पर निर्भर रहने के दावे से खारिज होती नजर आती हैं। सरकार के साथ कदम मिलाते हुए चुनाव में जमकर राहत बरसाती हैं और चुनाव के बाद जमकर भाव बढ़ाती हैं। बता दें कि, 3 नवंबर को केंद्र सहित कई राज्य सरकारों द्वारा वैट में कटौती के बाद से ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

अलविदा 2021: इस साल आए ये बड़े आईपीओ, जानें कैसी रही बाजार की चाल

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

आईडीबीआई बैंक की नाकामी हमारी ऋण वसूली प्रक्रियाओं में खामियों को उजागर करती है

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   30 Dec 2021 3:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story