कच्चे तेल में उतार चढ़ाव जारी, जानें पेट्रोल- डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 30 July 2022
कच्चे तेल में उतार चढ़ाव जारी, जानें पेट्रोल- डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर
वाहन ईंधन कीमत कच्चे तेल में उतार चढ़ाव जारी, जानें पेट्रोल- डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बीते करीब 3 माह से कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम स्थिर रखे हुए हैं। हालांकि इस अवधि में कच्चे तेल की कीमतों में कई बार उतार चढ़ाव देखने को मिले। फिलहाल, भाव लंबे समय से स्थिर होने के बावजूद देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल 100 रुपए के पार मिल रहा है। 

आपको बता दें कि, आखिरी बार  21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने आमजनता को महंगाई से राहत देने के ल‍िए एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। फिलहाल, बात करें आज (30 जुलाई 2022, शनिवार) की तो किसी तरह का बदलाव पेट्रोल और डीजल के रेट में नहीं हुआ है।

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।      

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   30 July 2022 3:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story