कच्चे तेल में मामूली गिरावट दर्ज, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 30 june 2022
कच्चे तेल में मामूली गिरावट दर्ज, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर
वाहन ईंधन कीमत कच्चे तेल में मामूली गिरावट दर्ज, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर
हाईलाइट
  • डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड ग‍िरकर 109.5 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर है
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ
  • ब्रेंट क्रूड ग‍िरकर 116 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में मामूली गिरावट आई है। बुधवार को डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड ग‍िरकर 109.5 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया है। इससे पहले, डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 112.5 डॉलर प्रति बैरल और बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दाम 118.6 डॉलर प्रति बैरल पर थे। हालांकि बात करें देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट की तो यह बीते 2 माह से भी अधिक समय से स्थिर हैं।

भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (30 जून 2022, गुरुवार) भी वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।आपको बता दें कि, आखिरी बार केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के ल‍िए बीते माह 21 मई को एक्‍साइज ड्यूटी जरूर कम की थी। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए कम हो गए थे। आइए जानते हैं आज के दाम...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।             

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   30 Jun 2022 3:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story