लॉकडाउन की अवधि तय होनी चाहिये: आनंद महिंद्रा

Lockdown needs to have a defined tenure Anand Mahindra
लॉकडाउन की अवधि तय होनी चाहिये: आनंद महिंद्रा
लॉकडाउन की अवधि तय होनी चाहिये: आनंद महिंद्रा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने "लॉकडाउन" शब्द का प्रयोग नहीं करने की पैरवी करते हुए शनिवार को कहा कि इसकी अवधि तय होनी चाहिये। महिंद्रा ने लॉकडाउन के चौथे चरण की समयसीमा समाप्त होने से एक दिन पहले कहा कि आगे के लिये लॉकडाउन के बजाय "अनलॉक 1.0’ शब्द को अमल में लाया जा सकता है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "लॉकडाउन की परिभाषा के हिसाब से पहले से तय समयसीमा होनी चाहिये। इस शब्द के साथ इसके समाप्त होने का समय भी तय होना चाहिये।" 

उन्होंने कहा, "हो सकता है कि अब हमें इस शब्द से दूर जाने और आगे बढ़ने के लिये एक विकल्प खोजने की आवश्यकता है .. क्या यह "अनलॉक 1.0 हो सकता है?" महिंद्रा ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि लॉकडाउन को बढ़ाना न केवल आर्थिक रूप से विनाशकारी है, बल्कि इसके मनोवैज्ञानिक प्रभावों के कारण एक और चिकित्सा संकट पैदा होने का जोखिम है।

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या देश में लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि 31 मई के बाद लॉकडाउन 5.0 लगाया जाएगा, लेकिन केंद्र सरकार ने Unlock 1 का फॉर्मूला दे दिया। केंद्र सरकार ने शनिवार को नए नाम से लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी की। इसके तहत केंद्र सरकार ने देश को लॉकडाउन से बाहर निकालने के लिए तीन चरण तय किए हैं। 1 से 30 जून तक अनलॉक-वन रहेगा। 
 

Created On :   31 May 2020 5:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story