धनतेरस के मौके पर सोने व चांदी की कीमत में भारी गिरावट, चांदी व सोना इतने रूपए हुआ सस्ता

On the occasion of Dhanteras, the price of gold and silver fell drastically, silver and gold became cheaper by so much
धनतेरस के मौके पर सोने व चांदी की कीमत में भारी गिरावट, चांदी व सोना इतने रूपए हुआ सस्ता
धनतेरस पर खरीददारी धनतेरस के मौके पर सोने व चांदी की कीमत में भारी गिरावट, चांदी व सोना इतने रूपए हुआ सस्ता
हाईलाइट
  • चांदी के 15 हजार रूपए सस्ता मिल रहा है
  • सोना इस साल रिकॉर्ड 3500 रूपए सस्ता हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज देशभर में धनतेरस है और बाजार में लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। धनतेरस के मौके पर सोना व चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी सोने चांदी की खरीददारी करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है। गौतलब है कि कई दिनों से लगातार सोने-चांदी के रेट में कमी आ रही है।

ऐसे में ग्राहक सोने व चांदी को खरीदने के लिए काफी इच्छुक हैं। कारोबारियों ने भी आशंका जताई है कि इस साल धनतेरस व दिवाली के अवसर पर जबरदस्त खरीददारी देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि सर्राफा बाजार में सोना इस साल रिकॉर्ड 3500 रूपए सस्ता व चांदी 15 हजार रूपए तक सस्ता मिल रही है। आइए धनतेरस के खास मौके पर जानते हैं सोने व चांदी रेट।

जानें कितने रूपए सस्ता हुआ सोना

इस साल वैश्विक बाजारों में धातुओं के दामों काफी गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से सर्राफा बाजार में सोने के कीमत कम हुए हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, इस समय 24 कैरेट सोने का भाव 50062 रूपए प्रति दस ग्राम है। जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष अप्रैल महीने में सोना के कीमतों में रिकॉर्ड 530603 रूपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। उस हिसाब से इस वक्त सोना अपने रिकॉर्ड हाई कीमत से 3541 रूपए सस्ता मिल रहा है। जो कि ग्राहकों के लिए सुकून देनी वाली है। माना जा रहा है कि इस साल धनतेरस के अवसर पर भारी खरीददारी देखने को मिल सकती है। 

कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत

सोना (कैरेट में) कीमत
 24

 50,062 रुपए प्रति 10 ग्राम

 22

 45,857 रुपए प्रति 10 ग्राम

 18

 37,547 रुपए प्रति 10 ग्राम

 14

 29,286 रुपए प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है। एक किलो चांदी की कीमत रिकॉर्ड हाई से 15,335 रूपए सस्ती हुई है। इस साल 8 मार्च को चांदी की कीमत रिकॉर्ड 70890 रूपए पहुंच गई थी। हालांकि, इस वक्त चांदी की कीमत 55555 रुपए पर आ गई है। इस तरह अब चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 15335 रूपए सस्ता मिल रही है।

Created On :   22 Oct 2022 1:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story