गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 100, निफ्टी 23 अंक लुढ़का

Opening Bell: Market opened on decline, Sensex 100, Nifty fell 23 points
गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 100, निफ्टी 23 अंक लुढ़का
ओपनिंग बेल गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 100, निफ्टी 23 अंक लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (11 अक्टूबर, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 100.25 अंक की गिरावट के साथ 59958.81 के स्तर पर खुला। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.20 अंकों की गिरावट के साथ 17872 के स्तर पर खुला।

10 दिन में 2.80 रुपए महंगा किया पेट्रोल, 65 पैसे कम करने में लगाए थे 50 दिन

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स सुबह 9.02 बजे 410.59 अंक ऊपर 60,469.65 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 69.80 अंक ऊपर 17,965 पर था। आज 1617 शेयरों में तेजी देखी गई, 499 शेयरों में गिरावट आई और 120 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।  

आज शुरुआती कारोबार के दौरान NTPC, LT, HDFC, ITC, SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, पावर ग्रिड, मारुति, कोटक बैंक, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, टाटा स्टील, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं TCS, HCL टेक, डॉक्टर रेड्डी, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले।

बता दें कि, बीते सत्र (08 अक्टूबर, शुक्रवार) में बाजार मजबूती के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 260.83 अंक की बढ़त के साथ 59938.66 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 85.60 अंकों की तेजी के साथ 17875.90 के स्तर पर खुला था। 

एअर इंडिया की घर वापसी पर सरकार ने लगाई मुहर, अब रतन टाटा संभालेंगे कमान

शाम को भी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स 381.23 अंकों  की तेजी के साथ 60,059.06 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 104.85 अंक की बढ़त के साथ 17,895.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   11 Oct 2021 4:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story