सपाट स्तर पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों में गिरावट

Opening bell: Sensex and Nifty opens flat
सपाट स्तर पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों में गिरावट
ओपनिंग बेल सपाट स्तर पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों में गिरावट
हाईलाइट
  • निफ्टी 1.50 पॉइंट की गिरावट के साथ 18106.30 पर खुला
  • सेंसेक्स 7.58 अंक की गिरावट के साथ 60850.85 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (20 जनवरी 2023, शुक्रवार) सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 7.58 अंक यानी कि 0.01% की गिरावट के साथ 60850.85 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.50 पॉइंट यानी कि 0.01% की गिरावट के साथ 18106.30 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1285 शेयरों में तेजी आई, 732 शेयरों में गिरावट आई और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड कॉर्प और एसबीआई प्रमुख लाभ में रहे, जबकि एचयूएल, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और नेस्ले के शेयर लाल निशान पर थे।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (19 जनवरी 2023, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 152.40 अंक यानी कि 0.25% नीचे 60893.34 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 52.90 पॉइंट यानी कि 0.29% नीचे 18112.40 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बाजार बंद होते समय भी गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 187.31 अंक यानी कि 0.31% नीचे 60,858.43 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 57.50 पॉइंट यानी कि 0.32% नीचे 18,107.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

Created On :   20 Jan 2023 4:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story