बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 550 अंक नीचे आया, निफ्टी भी लुढ़का

Opening Bell: Sensex down 550 points, Nifty also fall
बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 550 अंक नीचे आया, निफ्टी भी लुढ़का
ओपनिंग बेल बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 550 अंक नीचे आया, निफ्टी भी लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 158 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 599 पर खुला
  • सेंसेक्स 550 अंकों की गिरावट के साथ 58
  • 914 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (21 जनवरी 2022, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 550 अंकों की गिरावट के साथ 58,914 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 158 अंक की गिरावट के साथ 17,599 के स्तर पर खुला।

वाहन ईंधन कीमत: पेट्रोल- डीजल के क्या हैं लेटेस्ट रेट, यहां जानें

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (19 जनवरी 2022, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 131 अंकों की गिरावट के साथ 59,967 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 29 अंक की गिरावट के साथ 17,914 के स्तर पर खुला था। 

जबकि शाम को भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स जहां 634 अंक की गिरावट के साथ 59,464 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 181 अंक की गिरावट के साथ 17,757 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

Created On :   21 Jan 2022 5:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story