गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 207 अंक लुढ़का, निफ्टी 18246 पर खुला

Opening bell: Sensex fell 207 points, Nifty opened at 18246
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 207 अंक लुढ़का, निफ्टी 18246 पर खुला
ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 207 अंक लुढ़का, निफ्टी 18246 पर खुला
हाईलाइट
  • निफ्टी 61 अंकों की गिरावट के साथ 18246 के स्तर पर खुला
  • सेंसेक्स 207 अंकों की गिरावट के साथ 61456 के स्तर पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (21 नवंबर 2022, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 207 अंकों की गिरावट के साथ 61456 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 61 अंकों की गिरावट के साथ 18246 के स्तर पर खुला।

आपको बता दें कि, बीते सत्र (17 नवंबर 2022, गुरुवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 130.38 अंक यानी कि 0.21% नीचे 61850.34 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 45.90 पॉइंट यानी कि 0.25% नीचे 18363.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बंद होते समय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 230.12 अंक यानी कि 0.37% नीचे 61,750.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 65.75 पॉइंट यानी कि 0.36% नीचे 18,343.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   21 Nov 2022 5:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story