गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 150 अंक से अधिक लुढ़का

Opening bell: Sensex fell over 150 points, Nifty also slipped
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 150 अंक से अधिक लुढ़का
ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 150 अंक से अधिक लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 29 अंक की गिरावट के साथ 18668 के स्तर पर खुला
  • सेंसेक्स 150 अंक की गिरावट के साथ 62715.36 के स्तर पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (05 दिसंबर 2022, सोमवार) हल्की गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 150 अंक यानी कि 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62715.36 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29 अंक यानी कि 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18668 के स्तर पर खुला।

आपको बता दें कि, बीते सत्र (02 दिसंबर2022, शुक्रवार) में बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। जबकि शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद​ हुआ था।


 

Created On :   5 Dec 2022 5:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story