फ्लाइट्स शुरू होने के बाद से यात्रियों की संख्या 1 करोड़ के पार : मंत्री

Passengers crosses 1 crore since flights started: Minister
फ्लाइट्स शुरू होने के बाद से यात्रियों की संख्या 1 करोड़ के पार : मंत्री
फ्लाइट्स शुरू होने के बाद से यात्रियों की संख्या 1 करोड़ के पार : मंत्री
हाईलाइट
  • फ्लाइट्स शुरू होने के बाद से यात्रियों की संख्या 1 करोड़ के पार : मंत्री

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार को कहा कि 25 मई को देश में फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने के बाद से अब एक करोड़ से अधिक लोग घरेलू उड़ान भर चुके हैं।

पुरी के मुताबिक घरेलू विमानन सेवा कोरोना से पहले की स्थिति में लौटती दिख रही है।

पुरी के मुताबिक 24 सितम्बर तक कुल बाहर जाने वाले घरेलू यात्रियों की संख्या 1,19,702 रही जबकि आने वाले यात्रियों की संख्या 1,21,126 रही।

इस दौरान कुल डिपार्चर 1393 रहा जबकि एराइवल्स की संख्या 1394 रही। इससे 2787 बार फ्लाइट्स को यहां से वहां जाना पड़ा।

एक दिन में देश के सभी हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या 2,40,828 रही।

25 मई से लेकर अब तक एक लाख से अधिक घरेलू उड़ानों का संचालन हो चुका है।

कोरोना के कारण 25 मार्च से 25 मई तक घरेलू विमान सेवा पर रोक लगी हुई थी।

जेएनएस

Created On :   25 Sep 2020 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story