Fuel Price: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आज की कीमत

Petrol diesel price on 07 june 2021
Fuel Price: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आज की कीमत
Fuel Price: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आज की कीमत
हाईलाइट
  • डीजल के दाम में 29-31 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि
  • पेट्रोल की कीमत में 26-27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में वृद्धि के साथ आमजन की जेब पर बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। यह सिलसिला आज (07 जून, सोमवार) भी जारी रहा। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल की कीमत में जहां 26-27 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। वहीं डीजल के दाम में 29-31 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। इसके बाद ईंधन के दाम एतिहासिक स्तर पर जा पहुंचे हैं। हालात यह हैं कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 101 रुपए से अधिक चुकाना पड़ रहे हैं।

हालांकि मुंबई अकेला शहर नहीं है, जहां पेट्रोल की कीमतों में शतक लगाया हो। देश के अन्य कई शहरों में तो यह रेट 105 रुपए के पार हो गया है। इनमें मध्य प्रदेश के कई शहर शामिल हैं। राजधानी भोपाल में ही पेट्रोल 103 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। यही हाल इंदौर का भी है। जबकि देश की राजधानी दिल्ली में मप्र की राजधानी से पेट्रोल करीब 8 रुपए सस्ता है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

 मेहुल चोकसी बोला- मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के लिए भारत छोड़ा था

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.31 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 101.52 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 95.28 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 96.71 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.22 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 93.98 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.07 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 90.92 रुपए चुकाना होंगे।  

केंद्र और राज्य सरकारों का भारी टैक्स
आपको बता दें कि, आमजन की जेब पर सबसे बड़ा भार केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बढ़ाती हैं। पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 86.65 रुपए प्रति लीटर है।  

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 प्रतिशत पर बरकरार

चुनाव के दौरान नहीं बढ़े थे दाम
देशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। लेकिन ​हैरानी की बात यह कि विधानसभा चुनाव के दौरान कच्चे तेल बाजार में तेजी के बावजूद पेट्रोल- डीजल के दाम नहीं बढ़े, बल्कि इनके भाव नीचे की ओर गिरते नजर आए। चुनाव के दौरान कंनियों ने पेट्रोल- डीजल दोनों के दाम में मामूली कटौती की थी, वहीं अधिकांश दिन दाम स्थिर रखे। 

 

Created On :   7 Jun 2021 3:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story