Fuel Price: टैक्स बढ़ने के बाद यहां बढ़ गई पेट्रोल- डीजल की कीमत, जानें आपके शहर में क्या है दाम?

Fuel Price: टैक्स बढ़ने के बाद यहां बढ़ गई पेट्रोल- डीजल की कीमत, जानें आपके शहर में क्या है दाम?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण से निपटने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान कंपनियों ने पूरे 50 दिन तक कोई बदलाव नहीं किया। अभी लॉकडाउन का तीसरा फेज जारी है, वहीं अब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी और कई राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम में कई शहरों में काफी बदलाव आए हैं। हालांकि आज (08 मई, शुक्रवार) देश के चारों बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तर​ह का कोई बदलाव नहीं किया है। 

जानकारों का मानना है कि उत्पाद शुल्क में की गयी रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी से चालू वित्त वर्ष में सरकार को 1.6 लाख करोड़ रुपए के अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हो सकती है। उत्पाद शुल्क और दिल्ली में राज्य सरकार के वैट बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल-डीजल पर कुल कर उनकी कीमत का 70 प्रतिशत हो गया। इससे सरकारों को कोरोना वायरस संकट के चलते लॉकडाउन (बंद) से हो रहे राजस्व नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलने की उम्मीद है। फिलहाल जानते हैं आज की कीमत...      

लॉकडाउन से एविएशन सेक्टर को 25 हजार करोड़ का नुकसान संभव

पेट्रोल की कीमत
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 76.31 रुपए चुकाना होंगे। बात करें कोलकाता की तो यहां पेट्रोल का दाम 73.30 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चैन्नई में आपकी जेब पर भार बढ़ा है, जहां आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 75.54 रुपए चुकाना होंगे।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल 69.39 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत 66.21 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 65.62 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में डीजल का भाव 68.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

इसलिए बढ़ाया वैट टैक्स
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें दो दशक के निचले स्तर पर चली गयी हैं। ब्रेंट कच्चा तेल की कीमत 18 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई थी जो 1999 के बाद का सबसे निचला स्तर था। इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए सरकार ने वैट बढ़ाने का निर्णय किया। हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने इस शुल्क बढ़ोत्तरी को अपने स्तर पर ही रखने का निर्णय किया। इसमें उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल कीमतों में आयी कमी से हो रहे लाभ से मदद मिलेगी। बता दें कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। 

Provident Fund: इस नंबर पर मिस कॉल देकर पता कर सकते है PF अकांउट का बैलेंस

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   8 May 2020 3:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story