Fuel prices: आसमान छू रही हैं पेट्रोल- डीजल की कामतें, ऐसे जानें अपने शहर का दाम

Petrol diesel price on 13 june 2021
Fuel prices: आसमान छू रही हैं पेट्रोल- डीजल की कामतें, ऐसे जानें अपने शहर का दाम
Fuel prices: आसमान छू रही हैं पेट्रोल- डीजल की कामतें, ऐसे जानें अपने शहर का दाम
हाईलाइट
  • आज पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ
  • छह राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रु./L से अधिक है
  • डीजल की कीमत भी अपने शतक से कुछ ही दूरी पर है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के भाव आसमान छू रहे हैं। रुक रुक कर लगातार बढ़ रही कीमतें आमजन की जेब पर भार बढ़ाती जा रही हैं। जानकारों का मानना है कि ईंधन के दाम में बढ़ोतरी लगातार जारी रह सकती है। वहीं ​बीते दिनों (08 जून, मंगलवार) केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते पेट्रोल- डीजल के रेट बढ़ रहे हैं। हालांकि ये बात अलग है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावूजद देश में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कटौती की गई। जबकि कई दिनों तक दाम ​स्थिर भी रखे गए। 

फिलहाल बात करें आज (13 जून, रविवार) की भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले लगातार दो दिनों तक ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे। कल पेट्रोल की कीमत में 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट में 23 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई थी। वहीं शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 29 पैसे और डीजल की कीमतों में 28 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद ईंधन के दाम ऐतिहासिक स्तर पर जा पहुंचे हैं।

इनकम टैक्स के नए पोर्टल को लेकर शिकायतों की झड़ी

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.12 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 102.30 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 96.06 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 97.43 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 104.19 रुपए प्रति लीटर है।   

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.98 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.39 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.83 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.64 रुपए चुकाना होंगे। वहीं भोपाल में डीजल 95.60 रुपए प्रति लीटर है।

केंद्र और राज्य सरकारों का भारी टैक्स
आपको बता दें कि, आमजन की जेब पर सबसे बड़ा भार केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बढ़ाती हैं। पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 86.65 रुपए प्रति लीटर है।  

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 प्रतिशत पर बरकरार

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   13 Jun 2021 3:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story