Fuel Price: लगातार 22वें दिन मिली पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों से राहत, जानें आज के दाम

Petrol diesel price on 21 march 2021
Fuel Price: लगातार 22वें दिन मिली पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों से राहत, जानें आज के दाम
Fuel Price: लगातार 22वें दिन मिली पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों से राहत, जानें आज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों का सीधा असर घरेलू बाजार में दिखाई देता है। फिलहाल इन दिनों बाजार में तेजी का रुख है, हालांकि देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (रविवार, 21 मार्च) लगातार 22 वें दिन पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर रखे हैं। यानी कि दोनों ईंधन पुराने भाव के साथ उपलब्ध होंगे। 

बता दें कि आखिरी बार पेट्रोल के दाम में 29 से 30 पैसे तक वृद्धि की गई थी। वहीं डीजल भी 30 से 32 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ था। जिसके बाद दोनों ईंधन के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। फिलहाल जानते हैं आज के दाम... 

केंद्रीय कैबिनेट ने DFI को स्थापित करने की मंजूरी दी 

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91.17 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 97.57 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 91.35 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 93.11 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 81.47 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 88.60 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 84.35 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 86.45 रुपए चुकाना होंगे।

इकोनॉमी को डबल झटका, रिटेल इन्फ्लेशन में बढ़ोतरी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   21 March 2021 3:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story