- Dainik Bhaskar Hindi
- Business
- Petrol diesel price on 22-april 2020
दैनिक भास्कर हिंदी: Fuel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमतों में नहीं आएगी गिरावट, ये है कारण
हाईलाइट
- कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई
- एक माह से पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर
- आगामी दिनों में भी ईंधन नहीं होगा सस्ता
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। बावजूद इसके पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन दामों में कटौती नहीं की है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर घरेलू बाजार में दिखाई देता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ, बीते एक माह से कच्चे तेल के मांग में कमी देखी जा रही है। ऐसे में इसकी कीमत इतिहास में सबसे नीचे आ चुकी है।
वहीं भारतीय बाजार में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर नजर डालें तो बीते 42 दिनों से इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनकी कीमतें स्थिर रखी गई हैं। आज (बुधवार, 21 अप्रैल) को भी भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि पेट्रोल और डीजल दोनों ही अपने पुराने रेट पर उपलब्ध होंगे।
CoronaVirus: Hyundai ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 7 करोड़ रुपए किए दान
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 76.31 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 73.30 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर स्थिर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 72.28 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में इसकी कीमत 62.29 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में डीजल 66.21 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 65.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 65.71 रुपए चुकाना होंगे।
इतिहास में पहली बार माइनस में पहुंचे कच्चे तेल के दाम
तो यहां नहीं होंगे दाम कम
वहीं एक रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका के कच्चे तेल बाजार में आई गिरावट से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ी कटौती नहीं होगी। इसकी वजह यह है कि भारत में ईंधन के घरेलू दाम अलग ‘बेंचमार्क’ से तय होते हैं और रिफाइनरियों के पास पहले से कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है और वे अभी अमेरिकील कच्चे तेल की खरीद नहीं कर रही हैं।
रोज सुबह 6 बजे तय होती है कीमत
बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Fuel Price: कोरोना लॉकडाउन ने पेट्रोल- डीजल की बिक्री 64% तक घटाई, जानें आज के दाम
दैनिक भास्कर हिंदी: Fuel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मिली राहत, लेकिन जल्द बढ़ सकते हैं दाम
दैनिक भास्कर हिंदी: Fuel Price: लॉकडाउन में घर से निकलने से पहले जानें आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत