Fuel Price: क्या है आज पेट्रोल-डीजल की कीमत, फटाफट जानें अपने शहर के दाम

Petrol diesel price on 30 april 2021
Fuel Price: क्या है आज पेट्रोल-डीजल की कीमत, फटाफट जानें अपने शहर के दाम
Fuel Price: क्या है आज पेट्रोल-डीजल की कीमत, फटाफट जानें अपने शहर के दाम
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में घट सकती है कीमत
  • डीजल की कीमत भी है जस की तस
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (30 अप्रैल, शुक्रवार) भी पेट्रोल- डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 15वां दिन है जब दोनों ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। बता दें कि, घरेलू बाजार में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 अप्रैल को कटौती की गई थी। 

वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में एक बार ​फिर से तेजी दिखाई दे रही है। अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटा है। बीते 23 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान महज एक लाख बैरल की ही इंवेंट्री थी। तेल की बढ़ी इस मांग के चलते कच्चे तेल का बाजार 67 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गया। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

भारतीय अर्थव्यवस्था में इस वर्ष होगी 11 प्रतिशत वृद्धि

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.40 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.82 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 90.62 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.43 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 80.73 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 83.61 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 85.73 रुपए चुकाना होंगे।

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने से कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   30 April 2021 3:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story