राणा कपूर की दिल्ली में 3 संपत्तियां ईडी के राडार पर

Rana Kapoors 3 properties in Delhi on EDs radar
राणा कपूर की दिल्ली में 3 संपत्तियां ईडी के राडार पर
राणा कपूर की दिल्ली में 3 संपत्तियां ईडी के राडार पर
हाईलाइट
  • राणा कपूर की दिल्ली में 3 संपत्तियां ईडी के राडार पर

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर अपना ठिकाना भारत से बाहर किसी देश में ले जा पाते, इससे पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें हिरासत में ले लिया, और दिल्ली में मौजूद उनकी तीन संपत्तियों को बेचने की योजना सफल नहीं हो पाई। ये संपत्तियां 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की हैं।

ये तीन संपत्तियां हैं -40 अमृता शेरगिल मार्ग, 18 कौटिल्य मार्ग चाणक्य पुरी, और सरदार पटेल मार्ग स्थित डिप्लोमेटिक एन्क्लेव। ये संपत्तियां कपूर से सीधे तौर पर नहीं जुड़ी हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उसने कुछ प्रॉपर्टी डीलरों को कह रखा है कि वे इन संपत्तियों के खरीदार ढूंढें़।

पता चला है कि सभी संपत्तियां कपूर की पत्नी बिंदु कपूर से संबंधित हैं, जो लगभग 4,300 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेने-देन के लिए ईडी जांच के दायरे में हैं।

Created On :   10 March 2020 9:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story