RBI ने किया Alert: इस एप से बैंक खातों में हो सकती है धोखाधड़ी

RBI Alert: This app can steal all money from your bank account
RBI ने किया Alert: इस एप से बैंक खातों में हो सकती है धोखाधड़ी
RBI ने किया Alert: इस एप से बैंक खातों में हो सकती है धोखाधड़ी
हाईलाइट
  • RBI ने बैंकों को नए तरह की बैंक धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी दी है
  • एक एप के जरिए हैकर यूजर की डिवाइस में सेंध लगाता है
  • कोड की मदद से ग्राहक के फोन तक पहुंच बनाता है अपराधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लगातार बढ़ते स्मार्टफोन के इस्तेमाल के साथ सोशल मीडिया से कनेक्टिविटी का समय भी रोजमर्रा की दिनचर्या में बढ़ा है। इस दौरान यूजर्स सोशल मीडिया पर कई तरह के सुझाव के साथ आने वाले एप भी डाउनलोड करता है, लेकिन इस तर​ह किसी एप को डाउनलोड करना आपको मंहगा पड़ सकता है। हाल ही में RBI ने बैंकों को एक नए तरह की बैंक धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी दी है। जिसमें बताया गया है कि साइबर अपराधी एक ऐप AnyDesk के जरिए लोगों को शिकार बना सकता है। ये अपराधी यूपीआई के जरिए बड़ी ही आसानी से धोखाधड़ी कर सकता है। 

ऐसे होती है धोखाधड़ी
रिपोर्ट के मुताबिक AnyDesk (एनीडेस्‍क) ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपका बैंक अकाउंट पल भर में खाली हो सकता है। यहां बता दें कि AnyDesk एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो आपके मोबाइल या लैपटॉप के जरिए बैंक अकाउंट से लेनदेन कर सकता है। इसमें सबसे पहले साइबर अपराधी एक ऐप AnyDesk डाउनलोड करने के लिए भेजता है। एक बार डाउनलोड करने के बाद AnyDesk यूजर के डिवाइस पर 9 अंकों का ऐप कोड जेनरेट करता है। इसके बाद वह कॉल कर यूजर से वह कोड बैंक के नाम पर मांगते हैं। एक बार यह कोड मिलने के बाद हैकर यूजर की डिवाइस में सेंध लगाता है।  

 

 

Created On :   17 Feb 2019 11:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story