रिलांयस ने ईशा अंबानी को कमान देने से पहले विदेशी कंपनी से किया बड़ा समझौता 

Reliance made a big deal with foreign company before giving command to Isha Ambani
रिलांयस ने ईशा अंबानी को कमान देने से पहले विदेशी कंपनी से किया बड़ा समझौता 
बिजनेस रिलांयस ने ईशा अंबानी को कमान देने से पहले विदेशी कंपनी से किया बड़ा समझौता 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिटेल करोबार से जुड़ा एक बड़ा समझौता किया है।ये समझौता रिलांइस ने अमेरिकी फैशन गैप की फ्रेंचाइजी लेने के लिए किया है। इस समझौता के बाद रिलायंस रिटेल भारत में गैप के समानों के लिए आधिकारिक तौर पर विक्रेता बन गई है।

अब इस डील के बाद रिलायंस अपने विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से अपने ग्राहकों के लिए गैप के नये-नये उत्पाद पेश करेगी। ये डील इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि रिलांयस रिटेल की कमान कुछ ही समय में मुकेश अबांनी की इकलौती लड़की ईशा अंबानी को दी जाने वाली है। जो की एक फैशन आइकन भी है।

आपको बताते चले कि अमेरिकी कंपनी गैप के साथ रिलायंस ने लॉन्ग टर्म के लिए समझौता किया है। इसकी स्थापना सन् 1969 में अमेरिका के शहर सैन फ्रानसिस्को में हुई थी । अगर हम रिलायंस रिटेल की बात करें तो ये कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री की  सहायक कंपनी के रुप में कार्यरत कंपनी है। ये सभी रिटेल फर्म की होल्डिंग कपंनी है। इस कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 26.3 बिलियन डॉलर का कारोबार किया है और 931 मिलियन डॉलर का शुध्द लाभ दर्ज किया है। 


 

Created On :   6 July 2022 5:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story