Share market: सेंसेक्स 545 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,900 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 545 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,900 के पार बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 161.70 अंक या 1.51% की तेजी के साथ 10
  • 901.70 पर बंद
  • सेंसेक्स 548.46 अंक या 1.50% की बढ़त के साथ 37020.14 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 548.46 अंक या 1.50% की बढ़त के साथ 37020.14 पर और निफ्टी 161.70 अंक या 1.51% की तेजी के साथ 10,901.70 पर बंद हुआ। लगभग 1622 शेयरों में तेजी, 978 शेयरों में गिरावट आई और 153 शेयरों में कोई  बदलाव नहीं हुआ है। 

बीपीसीएल, ओएनजीसी, गेल, भारती इंफ्राटेल और टाइटन में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, नेस्ले, टीसीएस और इन्फोसिस में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर तेजी में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही।

गुरुवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 419.87 अंक या 1.16% बढ़कर 36471.68 पर और निफ्टी 121.80 अंक या 1.15% की बढ़त के साथ 10740 पर बंद हुआ था। 

Created On :   17 July 2020 3:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story