Share market: सेंसेक्स में 704 अंकों की तेजी, निफ्टी 12,460 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स में 704 अंकों की तेजी, निफ्टी 12,460 के पार बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 197.50 अंक या 1.61% की बढ़त के साथ 12461 पर बंद
  • सेंसेक्स 704.37 अंक या 1.68% की तेजी के साथ 42597.43 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में जोरदार ग्लोबल संकेतों के चलते कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को तेजी रही। सेंसेक्स 704.37 अंक या 1.68% की तेजी के साथ 42597.43 पर और निफ्टी 197.50 अंक या 1.61% की बढ़त के साथ 12461 पर बंद हुआ। लगभग 1479 शेयरों में तेजी, 1155 शेयरों में गिरावट आई है, और 181 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी पर डिविज लैब्स, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि सिप्ला, अदानी पोर्ट्स, आईटीसी, मारुति सुजुकी और डॉ रेड्डीज लैब्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं सेक्टरों में बैंक और एनर्जी समेत सभी सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 1 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

शुक्रवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शुक्रवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 552.90 अंक या 1.34% की तेजी के साथ 41,893.06 पर और निफ्टी 143.20 अंक या 1.18% की बढ़त के साथ 12,263.50 पर बंद हुआ था। 

Created On :   9 Nov 2020 3:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story