गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 198 और निफ्टी 46 अंक लुढ़का

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market, SGX Nifty
गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 198 और निफ्टी 46 अंक लुढ़का
गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 198 और निफ्टी 46 अंक लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ है। सेंसेक्स 198.54 अंकों की गिरावट के साथ 38106.87 पर और निफ्टी 46.80 अंकों की गिरावट के साथ 11313.10 पर बंद हुआ। लगभग 959 शेयर में तेजी रही, 1498 शेयरों में गिरावट आई और 158 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

यस बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, पावर ग्रिड और एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी रही। जबकि वेदांत, कोल इंडिया, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। सेक्टरों में निफ्टी एनर्जी में 1.56 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसयू बैंक भी तेजी में बंद हुए। जबकि सेक्टर्स में निफ्टी मेटल और बैंक निफ्टी इंडेक्स में गिरावट रही। 

 

Created On :   3 Oct 2019 4:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story