तोमर ने लांच किया किसान रथ एप, परिवहन में मिलेगी मदद
By - IANS News |17 April 2020 3:01 AM GMT
तोमर ने लांच किया किसान रथ एप, परिवहन में मिलेगी मदद
नई दिल्ली़, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कृषि एवं बागवानी उत्पादों के परिवहन को सुगम बनाने के लिए केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को किसान-रथ एप लांच किया।
कृषि मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस एप की मदद से देशभर में किसानों और व्यापारियों के लिए कृषि एवं बागवानी उत्पाद खेत से मंडियों तक ले जाना आसान हो जाएगा।
किसान रथ नामक यह एप नेशनल इन्फोरेमेटिक्स सेंटर यानी एनआईसी द्वारा विकसित किया गया है। कृषि मंत्रालय ने बताया कि खेतों से मंडियों और एक मंडी से दूसरी मंडी तक कृषि एवं बागवानी उत्पादों के परिवहन में किसान रथ एप मददगार साबित होगा।
Created On :   17 April 2020 8:31 AM GMT
Next Story