Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में आई मामूली तेजी, जानिए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए राष्ट्रीय तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol- Diesel Price) जारी करती हैं। फिलहाल, क्रूड ऑयल के दाम में मामूली तेजी देखी गई है। हालांकि, देश में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया है और यह पुराने दाम पर ही उपलब्ध होंगे।
बता दें कि, आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया। वहीं अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है।आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुड़गांव में पेट्रोल 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.56 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बैंगलोर में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 109.03 रुपए और डीजल 100.74 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि, हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल के लिए 116.15 रुपए और डीजल के लिए 104.23 रुपए चुकाना होंगे। जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 102.68 रुपए और डीजल 96.10 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसी प्रकार पटना में पेट्रोल 113.37 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध है।
यह भी पढ़े -स्टड्स ने लॉन्च किया Looney Tunes वाला नया हेलमेट, Bugs Bunny से Tweety तक दिखेंगे पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें मामूली तेजी दर्ज की गई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (1 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 96.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 96.51 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   1 Oct 2026 11:12 AM IST











