Petrol- Diesel Price: पेट्रोल- डीजल के नए रेट हुए जारी, टंकी फुल कराने से पहले जान लें आपके शहर के दाम

पेट्रोल- डीजल के नए रेट हुए जारी, टंकी फुल कराने से पहले जान लें आपके शहर के दाम
आज (2 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 101.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों मे एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है और यह 100 डॉलर के पार जा पहुंची हैं। इसी बीच देशभर में सरकारी तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (02 अक्टूबर 2026, शुक्रवार) के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय करों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग हैं। ऐसे में वाहन चालकों के लिए टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जानना जरूरी है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज नोएडा में पेट्रोल 101.92 रुपए और डीजल 95.37 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, बैंगलोर में पेट्रोल 110.89 रुपए और डीजल 98.80 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं जयपुर में पेट्रोल 112.89 रुपए और डीजल 97.98 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.81 रुपए और डीजल 100.52 रुपए प्रति लीटर है। इसी प्रकार चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 101.92 रुपए और डीजल 95.41 रुपए प्रति लीटर है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें तेजी दर्ज की गई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (2 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 101.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 96.60 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   2 Oct 2026 12:41 PM IST

Tags

Next Story