Share Market Holiday: गांधी जयंती के अवसर पर आज बंद है शेयर बाजार, BSE और NSE पर नहीं होगा कारोबार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार आज (2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार) गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर बंद रहेगा। इस मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) हो या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में कारोबार नहीं होगा। बता दें कि, आज के दिन कई सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों की छुट्टी है। इसके अलावा आज देश के तमाम निजी और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, कुछ दफ्तरों में काम जारी रहेगा।
बीएसई की बेवसाइट के मुताबिक, आज इक्विटी सेगमेंट, डेरिवेटिव्स सेगमेंट और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इसी के साथ करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। यानी कमोडिटी मार्केट में सुबह और शाम दोनों ही सत्रों में कोई ट्रेडिंग नहीं की जाएगी।
लगातार तीन दिन की छुट्टी
शेयर बाजार में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। वहीं इस साल गांधी जयंती शुक्रवार को है और ऐसे में इस हफ्ते निवेशकों को तीन दिनों का लंबा वीकेंड मिला है। शनिवार और रविवार के नियमित साप्ताहिक अवकाश के बाद अब बाजारों में सामान्य रूप से ट्रेडिंग सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 से दोबारा शुरू होगी।
अगला अवकाश कब
भारतीय शेयर बाजार में अक्टूबर में साप्ताहिक अवकाश के अलावा दो अन्य दिनों में छुट्टी रहने वाली है। इनमें गांधी जयंती के अलावा 20 अक्टूबर को भी अवकाश रहने वाला है। इस दिन दशहरा पर्व के चलते शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा इस साल 10 नवंबर को दिवाली, 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव और फिर 25 दिसंबर को आखिरी क्रिसमस को छुट्टी रहेगी।
यह भी पढ़े -Porsche Cayenne Electric भारत में लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, कीमत 1.77 करोड़ रुपए से शुरू
बीते दिन कैसा रहा कारोबार?
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (1 अक्टूबर 2026, गुरुवार) शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 160 अंक यानि कि 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72,319 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 79 अंक यानि कि 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,541 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 570.59 अंक यानि कि 0.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 71,909.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 198.50 अंक यानि कि 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,421.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   2 Oct 2026 10:46 AM IST










