Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 62 डॉलर के नीचे आई, जानिए पेट्रोल- डीजल के रेट पर कितना हुआ असर?

कच्चे तेल की कीमत 62 डॉलर के नीचे आई, जानिए पेट्रोल- डीजल के रेट पर कितना हुआ असर?
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में हलचल जारी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (24 नवंबर 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 61.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में हलचल जारी है और फिलहाल मामूली गिरावट के साथ यह 62 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बनी हुई है। इसी बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार आज (24 नवंबर 2025, सोमवार) भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुड़गांव में पेट्रोल 37 पैसे कम होकर 95.28 रुपए और डीजल 74 पैसे घटकर 87.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 07 पैसे कम होकर 95.05 रुपए और डीजल 10 पैसे घटकर 88.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार भुवनेश्वर में पेट्रोल 09 पैसे कम होकर 100.94 रुपए और डीजल 52 पैसे घटकर 92.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में भी पेट्रोल 88 पैसे कम होकर 105.23 रुपए और डीजल 83 पैसे घटकर 91.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की तो इसकी कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (24 नवंबर 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 61.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 61.94 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   24 Nov 2025 11:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story