Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में कितने बदल गए पेट्रोल- डीजल के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल, यह मामूली गिरावट के साथ 97 डॉलर प्रति बैरल नीचे आ गई है। इसी बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol- Diesel Price) जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, आज (25 जुलाई 2026, शनिवार) पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि, हाल ही में पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। वहीं अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...
यह भी पढ़े -देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस का मुनाफा 12% बढ़ा, कंपनी ने नए सीईओ का भी किया ऐलान
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर में भी पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बैंगलोर में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, पटना में पेट्रोल 113.37 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल 115.49 रुपए और डीजल 104.40 रुपए प्रति लीटर है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -भारत में होंडा ने पेश किए 10 नए टू-व्हीलर मॉडल, एडवेंचर बाइक से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटर तक सब कुछ मिलेगा
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (25 जुलाई 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 96.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 100.30 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   25 July 2026 9:44 AM IST











