Honda का बड़ा धमाका: भारत में होंडा ने पेश किए 10 नए टू-व्हीलर मॉडल, एडवेंचर बाइक से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटर तक सब कुछ मिलेगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की प्रमुख दो पहिया बनाने वाली कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार के लिए एक साथ 10 नए दोपहिया मॉडल पेश कर बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने 7 बिल्कुल नए मॉडल और 3 मौजूदा मॉडल को नए कलर्स के साथ अपडेट किया गया है। इस नए लाइनअप में एडवेंचर बाइक, क्रूजर, रोडस्टर, इलेक्ट्रिक स्कूटर और फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक वाले मॉडल शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स को धीरे-धीरे मार्केट में उतारेगी। हर मॉडल के लॉन्च डेट और कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के समय दी जाएगी। होंडा ने जिन मॉडलों को पेश किया है, उनमें ADV 160, XR 300 Rally, Rebel 300, CB500, CL300, CB125 Hornet, Shine 100 DX जैसे नए मॉडल शामिल हैं।
Honda CB 500 और Honda Rebel 300
Honda CB 500 कंपनी के पोर्टफोलियो में एक और प्रीमियम रोडस्टर जोड़ती है। 'Honda हेरिटेज रोडस्टर' के तौर पर पेश की गई यह बाइक रेट्रो-स्टाइलिंग और मॉडर्न फीचर्स का मेल है। इसमें ऑयल-कूलिंग के साथ 501cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। वहीं Rebel 300 भारत के लिए Honda की एंट्री-लेवल कैजुअल क्रूजर बाइक है। बॉबर-स्टाइल डिजाइन, कम ऊंचाई वाली सीट और मिनिमलिस्टिक स्टाइलिंग के साथ, इसे उन राइडर्स के लिए पेश किया जा रहा है जो आम कम्यूटर बाइक के बजाय लाइफस्टाइल-ओरिएंटेड मोटरसाइकिल चाहते हैं। इसमें 286cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है।
यह भी पढ़े -Kia Syros EV भारत में 13.49 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर हुई लॉन्च, मिलेगी 526 KM की दमदार रेंज
Honda XR 300L और XR 300 Rally
XR 300L इस रेंज में एक प्रैक्टिकल डुअल-पर्पस ऑप्शन जोड़ती है। इसे उन राइडर्स के लिए बनाया गया है जो हल्की और आसानी से इस्तेमाल होने वाली बाइक चाहते हैं। इसमें ऑयल-कूलिंग के साथ 293.5cc का एयर-कूल्ड इंजन और लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन दिया गया है। वहीं XR 300 Rally एडवेंचर के एक्सपीरियंस को और आगे ले जाती है। इसे ट्रेल टूरिंग और अलग-अलग तरह के रास्तों पर चलाने के लिए बनाया गया है, और इसकी रैली-स्टाइलिंग इसे एक खास पहचान देती है।
Honda QC3 और CB350 रेंज
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में, Honda QC3 एक फैमिली-ओरिएंटेड EV स्कूटर है जिसमें 3kWh की बैटरी, 151km की IDC रेंज और सीट के नीचे 32-लीटर का स्टोरेज स्पेस है। ब्रांड की नई मोटरसाइकिल रेंज में CB350, CB350C और CB350RS शामिल हैं, जो नए रंगों के साथ मॉडर्न-क्लासिक फैमिली को पूरा करती हैं।
Created On :   24 July 2026 7:06 PM IST





