Price Hike: MG Windsor EV हुई महंगी, अब खरीदने के लिए चुकाने होंगे 60,000 तक ज्यादा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) की विंडसर ईवी (Windsor EV) भारत में काफी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार है। लेकिन यदि आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको पहले से अधिक कीमत चुकानी होगी। दरअसल, JSW MG Motor India ने Windsor EV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए हैं और यह नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बेस वेरिएंट में की गई है, जबकि टॉप वेरिएंट पर सबसे कम असर पड़ा है। आइए जानते हैं नई कीमतें और इसकी बेसिक खूबियां...
सभी वेरिएंट्स की कीमतों
कंपनी ने Windsor EV के सभी पांच वेरिएंट्स की कीमतों में इजाफा किया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Excite बेस वेरिएंट में हुई है, जिसकी कीमत 60,000 रुपए बढ़ गई है। वहीं टॉप मॉडल Essence Pro की कीमत में 40,000 रुपए का इजाफा किया गया है।
यह भी पढ़े -VinFast ने भारत में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर के डिजाइन कराए पेटेंट, जानिए कब होंगी लॉन्च?
नई एक्स-शोरूम कीमतें
अब से Windsor EV के Excite वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 14.70 लाख रुपए हो गई है। वहीं Exclusive वेरिएंट 16.00 लाख रुपए, Essence वेरिएंट 17.00 लाख रुपए, Exclusive Pro वेरिएंट 17.90 लाख रुपए और Essence Pro वेरिएंट 19.00 लाख रुपए में उपलब्ध होगा। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
बैटरी और रेंज में कोई बदलाव नहीं
यहां बता दें कि, फिलहाल कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की कोई वजह नहीं बताई है। लेकिन, कीमत बढ़ने के बावजूद Windsor EV के फीचर्स और बैटरी पैक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मॉडल 38 kWh और 52.9 kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है। छोटी बैटरी पर लगभग 332 किमी और बड़ी बैटरी पर 449 किमी तक की दावा की गई ड्राइविंग रेंज मिलती है।
Created On :   22 July 2026 2:56 PM IST





